धार्मिक ग्रंथों में मंत्रों का खास महत्व माना गया है। इनका जाप करने से देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त करने में इंसान को आसानी होती है।
कहा जाता है कि सुबह के समय कुछ शुभ मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसा करने का सकारात्मक असर आपके जीवन पर देखने को मिलेगा।
शास्त्रों में कुछ ऐसे चमत्कारी मंत्रों का जिक्र मिलता है, जिनका जाप करने से आपके दिन की शुरुआत सकारात्मक ऊर्जा के साथ होगी।
सुबह के समय ऊं मंत्र का जाप करना बेहद अच्छा माना जाता है। इस एक मंत्र की मदद से आपके जीवन के तमाम कष्ट कम हो जाएंगे।
अपने दिन की अच्छी शुरुआत करने के लिए सुबह के समय ‘ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्’ का जाप करें।
भगवान शिव की कृपा के लिए महामृत्युंजय मंत्र का पाठ किया जाता है। ‘ॐ हौं जूं सः ॐ भूर्भुवः स्वः ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान्मृ त्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ स्वः भुवः भूः ॐ सः जूं हौं ॐ। ॐ जूं स माम् पालय पालय स: जूं ॐ।’
भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए इस मंत्र का जाप करें। ‘ॐ नमोः भगवते वासुदेवाय॥ ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥’
माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाने के लिए ‘ऊं ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा’ का जाप करें।
सुबह के समय इन मंत्रों के साथ आप अपने दिन की अच्छी शुरुआत कर सकते हैं। ऐसी ही धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ