ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को ज्ञान का कारक माना जाता है। कुंडली में गुरु के मजबूत होने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और कार्यों में सफलता मिलती है।
गुरु ग्रह के मजबूत होने से करियर में तरक्की होती है। इसके साथ ही बिजनेस के क्षेत्र में भी लाभ मिलता है। वहीं, लड़कियों की शादी भी जल्दी होती है।
देवगुरु बृहस्पति इन दिनों वृषभ राशि में विराजमान हैं। अगले साल मई 2025 तक गुरु ग्रह इसी राशि में विराजमान रहेंगे। इसके बाद गुरु ग्रह का मिथुन राशि में गोचर होगा।
गुरु ग्रह का मिथुन राशि में गोचर कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। ऐसी राशियों की बात करेंगे जिन पर गुरु ग्रह की कृपा होगी।
गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि के लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। इस दौरान आय के साधनों में विस्तार होगा और करियर तथा बिजनेस के क्षेत्र में अभूतपूर्व लाभ मिलेगा।
इस राशि के लोगों के लिए भी गुरु ग्रह का गोचर शुभ साबित होगा। इस समय में इस राशि के लोगों को धन लाभ की संभावना है। इसके साथ ही रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा। इनवेस्टमेंट के लिए यह समय बहुत बढ़िया रहने वाला है।
गुरु का गोचर कन्या राशि के लोगों के लिए बहुत शुभ है। इस दौरान करियर में तरक्की के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही बिजनेस से जुड़े लोगों को भी विशेष लाभ की संभावना है।
गुरु ग्रह के गोचर से तुला राशि के लोगों को विशेष लाभ होगा। इस दौरान भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। इसके साथ ही आर्थिक रूप से भी लाभ मिलेगा।
गुरु ग्रह के राशि परिवर्तन का असर इन राशियों के लिए शुभ रहने वाला है। ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com