Health Tips: सर्दियों में खाएं हरा चना, खत्म हो जाएंगी ये बीमारियां


By Shailendra Kumar22, Jan 2023 07:22 PMnaidunia.com

रोज खाएं हरे चने

हरे चने देखने में बिल्कुल काले चने की तरह होते हैं, लेकिन ये कच्चे होते हैं। इसलिए ज्यादा लाभ देते हैं।

इसमें कई पोषक तत्व

इसमें विटामिन A, C, E, K जैसे कई आवश्यक विटामिन्स होते हैं। साथ ही इसमें प्रोटीन की मात्रा भी बहुत अधिक होती है।

प्रोटीन का स्रोत

यह प्लांट-बेस्ड प्रोटीन से भरपूर होता है। इससे मांसपेशियों को मजबूती मिलती है और हड्डियां स्वस्थ रहती हैं।

इसमें है विटामिन बी9

इसमें फोलेट यानी विटामिन बी9 भी पाया जाता है। यह गर्भपात, डिप्रेशन आदि मानसिक बीमारियों से बचाता है।

कोलोन कैंसर से बचाव

इसमें फाइबर होता है, जो हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ावा देता है। इससे कोलोन कैंसर और इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम से बचाव होता है।

स्वस्थ रहेगा हृदय

इसमें मैग्नीशियम और पोटैशियम काफी अधिक होता है, जो उच्च रक्तचाप को कंट्रोल रखता है। इसके सेवन से हृदय स्वस्थ भी रहता है।

Guava Seeds: सेहत के लिए वरदान है अमरूद के बीज, जानिए जबरदस्त फायदे