शादी जन्मों-जन्मों का रिश्ता होता है। आज हम आपको बताएंगे कि सुहागन महिलाओं को कौन-सी 7 चीजें कभी भी नहीं बांटनी चाहिए।
सुहागन स्त्रियों के लिए माथे की बिंदी बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। यह बिंदी सुहाग का चिन्ह होती है, ऐसे में इसे अपने सिर से उतारकर किसी और के माथे पर नहीं सजाना चाहिए।
मांग का सिंदूर भी सुहाग की निशानी होती है। ऐसे में सुहागन महिलाओं को कभी भी अपने मांग का सिंदूर किसी के साथ नहीं बांटना चाहिए।
पैर का पायल भी शादीशुदा महिलाओं को किसी से नहीं शेयर करना चाहिए। इसे साक्षा करने शुभ संकेत नहीं माना जाता है। ऐसा करने से पति और पत्नी के बीच का प्यार कम हो सकता है।
चूड़ियों की खनखनाहट भी विवाहित महिलाओं के जीवन में खुशियों की एक आहट होती है। ऐसे में इसे भी एक दूसरे से बांटना आपके लिए शुभ संकेत नहीं माना जाता है।
विवाहित महिलाओं को कभी भी जीवन में शादी के शुभ समय पर पहने किसी भी चीज को किसी और को नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से उनका सौभाग्य खत्म हो सकता है।
हिंदू धर्म के रीति रिवाजों के अनुसार लड़कियां शादी में पीली साड़ी पहनती है। ऐसे में इस पीली साड़ी या चुनरी को किसी के साथ भी शेयर न करें।
कहते है कि मेहंदी का रंग जितना गहरा होता है। पति संग पत्नी का प्यार भी उतना ही गहरा होता है। अगर आप किसी के साथ अपने मेहंदी शेयर करते है तो आपका प्यार भी बट जाएगा।