16 जनवरी को मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन, राशि अनुसार करे उपाय


By Prakhar Pandey03, Jan 2024 05:15 PMnaidunia.com

शक्तिशाली ग्रह

मंगल ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में सबसे शक्तिशाली ग्रह माना जाता है। आइए जानते है मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन पर राशियों को क्या उपाय करना चाहिए?

राशि परिवर्तन

पंचांग के अनुसार, 16 जनवरी 2024 को रात 11 बजकर 7 मिनट पर धनु राशि में मंगल ग्रह प्रवेश करने वाले है। राशि अनुसार उपाय से सुख-शांति और समृद्धि की कामनाएं पूर्ण होंगी।

मेष और वृषभ राशि

मेष राशि वालों को हर दिन 'ॐ भौमाय नमः' का 27 बार जाप करें। वहीं वृषभ राशि के जातकों को बृहस्पतिवार के दिन बृहस्पति ग्रह के लिए हवन और यज्ञ करें।

मिथुन और कर्क राशि

मिथुन राशि के जातकों को नियमित रूप से प्राचीन पाठ ललिता सहस्त्रनाम का पाठ करना होगा। कर्क राशि वालों को शनिवार के दिन शनि ग्रह के लिए यज्ञ हवन करना चाहिए। इस उपाय से मंगल ग्रह प्रसन्न होंगे।

सिंह और कन्या राशि

सिंह राशि के जातकों को 21 बार रोजाना 'ॐ नमो नरसिंहाय नमः' का जाप करें। कन्या राशि वालों को इस राशि परिवर्तन के दौरान रविवार को भगवान रुद्र के लिए यज्ञ हवन का उपाय करना होगा।

तुला और वृश्चिक राशि

शुक्रवार के दिन तुला राशि वालों को मां लक्ष्मी की पूजा करनी होगी। वहीं वृश्चिक राशि वालों को हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।

धनु और मकर राशि

धनु राशि वालों को गुरुवार के दिन भगवान शिव के लिए हवन-पूजन करना होगा। वहीं मकर राशि वालों को शनिवार के दिन शनि ग्रह की पूजा करनी चाहिए।

कुंभ और मीन राशि

कुंभ राशि के जातकों को 21 बार 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का जाप करें। वहीं मीन राशि के जातकों को मंगलवार के दिन मां दुर्गा के लिए पूजन-हवन करें।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

2024 में नहीं रहना चाहते हैं कुंवारे, करें इन 2 मंत्रों का जाप