Masik Shivratri पर करें यह उपाय, जाग जाएगा सोया भाग्य


By Amrendra Kumar Yadav27, Jun 2024 08:00 AMnaidunia.com

मासिक शिवरात्रि का अत्यधिक महत्व

हर महीने पड़ने वाली मासिक शिवरात्रि का अत्यधिक महत्व होता है। इस दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा की जाती है।

कब मनाई जाती है?

मासिक शिवरात्रि हर महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। आषाढ़ माह में मासिक शिवरात्रि 4 जुलाई को मनाई जाएगी।

भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा

इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की जाती है। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

व्रत का पालन

भक्तगण इस दिन व्रत का पालन भी करते हैं। मासिक शिवरात्रि के दिन व्रत का पालन करने से शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

शिव स्तुति का पाठ करें

इस दिन पूजा करते समय शिव स्तुति का पाठ जरूर करें। ऐसा करने से मनचाहे फलों की प्राप्ति होती है और सौभाग्य में वृद्धि होती है।

होता है धन लाभ

शिव स्तुति का पाठ करने से धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है और धन प्राप्ति के नए मार्ग खुलते हैं।

शिव जी को अर्पित करें बेलपत्र, धतूरा

वहीं, शिव जी की पूजा करते समय उन्हें बेलपत्र, धतूरा, फूल आदि अर्पित करें। इसके साथ ही जल और दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें।

दान का विशेष महत्व

मासिक शिवरात्रि के दिन दान का विशेष महत्व है। इस दिन जरूरतमंद लोगों की सामर्थ्य अनुसार मदद करनी चाहिए।

मासिक शिवरात्रि के दिन ये उपाय करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों को शुभ फल प्रदान करते हैं। धर्म और अध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Naidunia.Com

जुलाई में 4 ग्रहों के गोचर से इन राशियों पर आएगा संकट