Navratri Special: माता रानी के इन 9 नाम पर रखें अपनी बच्ची का नाम


By Prakhar Pandey18, Oct 2023 03:52 PMnaidunia.com

खूबसूरत नाम

नवरात्रि के दौरान कन्याओं की पूजा की जाती है। माना जाता हैं कि कन्याएं मां दुर्गा का रूप होती ह। आइए जानते हैं माता रानी से जुड़े कन्याओं के लिए 9 नाम।

अर्निका

अर्निका नाम उच्चारण में बेहद सुंदर लगता है। साथ ही, इस नाम का अर्थ देवी दुर्गा हैं। जो इसे और सुंदर बना देता है।

मीनाक्षी

देवी पार्वती को मीनाक्षी के रूप में भी मदुरै में पूजा जाता है। इस नाम का अर्थ भी माता रानी से जुड़ा हुआ है।

मलिनी

मलिनी मां दुर्गा का ही नाम है। मां दुर्गा अपने गले में माला धारण करती हैं, इसलिए उन्हें मलिनी कहा जाता है।

ऐशानी

ऐशानी नाम भी मां दुर्गा की शक्ति का प्रतीक माना गया है। इस शब्द का अर्थ भी देवी ही होता है।

आर्शिया

अर्शिया नाम भी बेहद प्यारा है। इस मतलब देवों की भूमि होता है। आप अपनी बेटी का नाम कामाक्षी भी रख सकते है, इस नाम का अर्थ प्यार भरी आंखों वाला भी होता है।

शुलिनी

माता रानी के 108 नामों में शुलिनी भी एक है। इस नाम का अर्थ ममता से जुड़ा हुआ है। गिरीशा नाम का अर्थ पहाड़ों पर शासन करने वाला होता है। यह भी एक बेहद प्यारा नाम है।

गौतमी

माता के एक रूप को गौतमी भी कहा जाता है। इसका अर्थ अंधकार मिटाने वाली होता है। 

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

Shardiya Navratri Day 5: मां स्कंदमाता की इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा