इस साल मौनी अमावस्या का व्रत 9 फरवरी 2024 को रखा जाएगा। ऐसी मान्यता है कि इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से शनि की साढ़ेसाती ढैय्या से मुक्ति मिलती है।
अभी कुंभ, मकर और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। साथ ही कर्क और वृश्चिक राशि वालों पर भी शनि की साढ़ेसाती चल रही है।
यदि इन राशियों के जातक आने वाली मौनी अमावस्या पर शनि के कुछ खास उपाय कर लेते हैं तो उनकी आने वाली हरेक मुश्किल दूर हो सकती है।
मौनी अमावस्या के शुभ दिन पर पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। इस दिन शनि मंत्र ॐ शं शनैश्चराय नमः का जाप करें।
यदि आपके ऊपर कष्ट अधिक है तो इस दिन छाया दान भी करें। भोजन में सरसों का तेल, काले चने और गुड़ का प्रयोग करें। अपना व्यवहार अच्छा रखें।
मौनी अमावस्या के दिन स्नान आदि करके काले तिल, आटा, शक्कर तीनों चीजों को मिला लें। इसके बाद इस मिश्रण को काली चींटियों को खिलाएं।
इस दिन दान पुण्य करने से न्याय के देवता शनि देव प्रसन्न होते हैं। इसलिए मौनी अमावस्या पर काले तिल, लाल कपड़ा, कंबल उड़द दाल आदि दान करें।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।