टूटे बर्तन में भोजन करने से क्या होता है?


By Ayushi Singh23, Jan 2025 04:45 PMnaidunia.com

हिंदू धर्म में भोजन को अन्नपूर्णा देवी का रूप माना जाता है और इसे पवित्र भी कहा जाता है। आइए जानते हैं कि टूटे बर्तन में भोजन करने से क्या होता है-

होता है धन का नाश

घर में टूटे बर्तन में भोजन करते हैं तो इससे धन का नाश होता है और आर्थिक स्थिति भी कमजोर होने लगती है।

अन्नपूर्णा माता का होता है अपमान

अगर घर में टूटे हुए बर्तन में भोजन करते हैं तो इससे अन्नपूर्णा माता का अपमान होता है और वह घर में वास भी नहीं करती है।

सुख-समृद्धि का अभाव

कोई व्यक्ति टूटे हुए बर्तन में खाना खाता हैं तो इससे सुख-समृद्धि का अभाव होता है और शांति भी भंग होती है।

नकारात्मक ऊर्जा का संचार

अगर टूटे हुए बर्तन में खाना खाते हैं तो इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार कम होने लगता है।

जीवन पर अशुभ प्रभाव

कोई इंसान टूटे हुए बर्तन में भोजन करता है तो इससे खाने का अपमान होता है। साथ ही, बर्तन की सथत हमारे जीवन पर शुभ और अशुभ प्रभाव डालते हैं।

माना जाता है अशुभ

शास्त्रों के अनुसार टूटे हुए बर्तन में भोजन करना अशुभ माना जाता है, क्योंकि भोजन को देवताओं का आशीर्वाद माना जाता है।

इन कारणों से टूटे बर्तन में भोजन नहीं करना चाहिए। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

पैसों के लिए नहीं तरसेंगे आप, अपनाएं वास्तु के ये नियम