आपके सपने में यदि जलती हुई चीजें दिखाई दें तो यह किसी घटना के संकेत हो सकते हैं। यह अच्छा भी हो सकता है और बुरा भी। आइए सपने में आग देखने का मतलब जानते हैं।
सपने में दिखने वाली चीजें भविष्य में घटने वाली घटनाओं को लेकर सचेत करती हैं। कुछ सपने शुभ संकेत देते हैं। स्वप्न शास्त्र के हिसाब से सपने में आग देखना शुभ माना जाता है।।
आपके सपने में यदि ऊंची ऊंची आग की लपटें दिखाई दे तो इसका आपके जीवन में कुछ बुरा हो सकता है। ये किसी बुरे खबर का संकेत है।
सपने में मोमबत्ती या हवन कुंड का दिखना शुभ माना जाता है। ये शांति का प्रतीक है। इसका मतलब होता है कि आप धार्मिक कार्य में समय बिताने वाले हैं।
सपने में घर को जलते देखना किसी मानसिक तनाव को दर्शाता है। इसका अर्थ है कि आप किसी काम को लेकर परेशान हैं तो इसका हल नहीं निकल रहा है।
सपने में यदि अपने आप को जलते हुए देख रहे हैं तो यह शुभ और अशुभ दोनों हो सकता है। कई बार यह आपकी चिंता को दर्शाता है।
कई बार आप अपने सपनों में जंगल में आग लगते हुए देखते हैं। स्वप्न शास्त्र में जंगल में आग देखना यानी परिवार में आने वाली समस्या का संकेत है।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।