मीजल्स बचपन में होने वाला एक इन्फेक्शन है, जो वायरस के कारण होता है। इसे खसरा या रूबेला भी कहा जाता है।
वैक्सीन की मदद से खसरा रोग से बचा जा सकता है। इसे रूबेला भी कहा जाता है और यह रोग बच्चों के लिए काफी खतरनाक माना जाता है।
हाल ही में मुंबई में आए खसरे के कई मामलों और एक बच्चे की मौत ने चिंता बढ़ा दी है।
बुखार, सूखी खांसी, नाक का बहना, गले में खराश, आंखों में सूजन, जलन या कंजंक्टिवाइटिस इसके खसरा रोग के प्रमुख लक्षण हैं।
वायरस के संपर्क में आने के 10 से 14 दिनों में इसके लक्षण दिखने लगते हैं। इस बीमारी में सबसे पहले चकत्ते चेहरे पर नजर आते हैं।
मीजल्स में होने वाली रैश 7-8 दिनों तक रह सकती है। खांसी और त्वचा पर निशान जानें में 10 दिन लग सकते हैं।
बच्चे में खसरे के लक्षण दिख रहे हैं, तो उसे आइसोलेट करें। बच्चे के बर्तन, चादर और तौलिया जैसी चीज़ों को भी अलग रखें।