मेहंदी का पेड़ घर में लगाएंगे, तो आएगा दुर्भाग्य


By Ayushi Singh11, Aug 2024 06:09 PMnaidunia.com

अक्सर लोग अपने घर की शोभा बढ़ाने के लिए कई पेड़-पौधे को लगाते हैं, लेकिन कई पौधे घर के लिए अशुभ माने जाते हैं, जिनकी वजह से जीवन में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि मेहंदी का पेड़ घर में लगाने से आता है दुर्भाग्य-

माना जाता है अशुभ

अक्सर लोग अपने घर में मेहंदी का पेड़ लगाते हैं, जिसे लगाना अशुभ माना जाता है। इससे परिवार की सुख-शांति चली जाती है।

आती है नकारात्मक ऊर्जा

घर पर मेहंदी के पौधे को लगाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो जाता है। घर की सुख-शांति पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

रुक जाती है तरक्की

घर में मेंहदी के पौधे लगाने से तरक्की में रुकावट आ जाती है। इससे जीवन के हर काम में बाधाएं आने लगती है।

बढ़ता है मनमुटाव

घर में मेहंदी का पेड़ लगाने से परिवार के बीच मनमुटाव बढ़ता है। लोगों के मन में शांति खत्म हो जाती है और आपसी कलह शुरु हो जाता है।

खराब रहती है सेहत

अगर घर में  मेहंदी का पेड़ लगाते हैं, तो परिवार के लोगों को स्वास्थ्य की समस्या बनी रहती है। इससे परिवार के लोग एक के बाद एक बीमार होने लगते हैं।

वास्तु शास्त्र

वास्तु शास्त्र के अनुसार मेहंदी के पौधे को भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। इस पौधे की सुगंध बहुत तेज होती है। यह सभी को अपनी ओर आकर्षित करती है।

मेहंदी का पेड़ घर में लगाएंगे, तो दुर्भाग्य आएगा। एस्‍ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM

भुलक्कड़ होते हैं इस मूलांक के लोग