हरियाली तीज पर लगाएं ये मेहंदी डिजाइन, पति हो जाएगा खुश


By Sahil06, Aug 2024 04:16 PMnaidunia.com

हरियाली तीज

इस बार हरियाली तीज बुधवार यानी 7 अगस्त को मनाई जाएगी। इस मौके पर महिलाएं व्रत रखती हैं और श्रृंगार भी अच्छे से करती हैं।

मेहंदी डिजाइन

हरियाली तीज पर महिलाएं हाथों पर मेहंदी लगती हैं। हालांकि, मेहंदी लगाते समय बेहतरीन डिजाइन ढूंढना भी एक बड़ा चैलेंज होता है। खैर, यहां हमने कुछ शानदार मेहंदी डिजाइन शेयर करके आपके काम को आसान कर दिया है।

फिंगर मेहंदी

उंगलियों पर मेहंदी का यह शानदार डिजाइन आप लगा सकती हैं। इस डिजाइन के साथ आप हथेली पर फूल जैसी आकृति भी बना सकती हैं।

भरवा मेहंदी डिजाइन

अगर आप चाहे तो इस तरह का भरवा मेहंदी डिजाइन भी लगा सकती हैं। इस डिजाइन को हथेली से लेकर कलाई तक लगाया जाता है।

अरेबिक मेहंदी डिजाइन

मेहंदी डिजाइन में अरेबिक डिजाइन को सबसे ज्यादा पॉपुलर बताया जाता है। इसमें हथेली के बीच की जगह को खाली छोड़ा जाता है।

फूल मेहंदी डिजाइन

मेहंदी लगाने की जब बात आती है तो सबसे पहले फूल मेहंदी डिजाइन का ख्याल दिमाग में आता है। इस डिजाइन को बनाना भी आसान होता है और यह हाथ पर अच्छा भी लगता है।

इंडियन मेहंदी डिजाइन

इस हरियाली तीज आप इंडियन मेहंदी डिजाइन भी ट्राई कर सकती हैं। खास बात है कि इस तरह के डिजाइन को लगाना ज्यादा मुश्किल भी नहीं होता है।

ज्वेलरी मेहंदी

डिजाइन इस तरह का ज्वेलरी मेहंदी डिजाइन भी हरियाली तीज के लिए परफेक्ट रहेगा। इसे लगाने से आपके हाथ की सुंदरता को चार चांद लग जाएंगे।

हरियाली तीज पर आप इस तरह के कुछ मेहंदी डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

चेहरे की चमक बढ़ाने के नेचुरल तरीके