चेहरे की चमक बढ़ाने के नेचुरल तरीके


By Sahil06, Aug 2024 02:06 PMnaidunia.com

ग्लोइंग फेस के लिए टिप्स

चेहरे को चमकदार बनाने की इच्छा हर महिला की होती है। हालांकि, इस ख्वाहिश को सच बनाने के लिए बेहतरीन ढंग से स्किन केयर रूटीन फॉलो करना पड़ता है।

फेस पैक लगाएं

त्वचा को चमकदार बनाने के लिए दही और शहद का फेस पैक तैयार करें। माना जाता है कि यह फेस पैक त्वचा की ज्यादातर समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित होता है।

नींबू और शहद का इस्तेमाल करें

चेहरे पर शहद में नींबू डालकर लगाना भी फायदेमंद माना जाता है। इन दोनों के तत्व त्वचा पर नेचुरल निखार लाने में मदद करते हैं।

ग्रीन टी बैग

चेहरे के दाग-धब्बे दूर करने के लिए ग्रीन टी बैग को ठंडा करके चेहरे पर रखें। दरअसल, ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की चमक बढ़ाते हैं।

ओट्स और दूध से चेहरा चमकाएं

दूध में ओट्स मिलाकर चेहरे पर अप्लाई करें। यह दोनों चीज फेस के लिए स्क्रब की तरह काम करती है। इतना ही नहीं, इससे त्वचा पर निखार भी देखने को मिलता है।

एलोवेरा जेल

चेहरे पर एलोवेरा जेल अप्लाई करने से स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। इससे त्वचा पर प्राकृतिक निखार भी देखने को मिलता है।

आंवला का रस चेहरे पर लगाएं

विटामिन सी से भरपूर आंवला रस को चेहरे पर अप्लाई किया जा सकता है। इससे पिंपल्स, झुर्रियां जैसी समस्या आसानी से दूर हो जाती है।

स्किन रहेगी हाइड्रेट

आंवला, एलोवेरा जेल जैसी नेचुरल चीजों का इस्तेमाल चेहरे पर करने से स्किन हाइड्रेट रहती है। इतना ही नहीं, यह त्वचा को होने वाले नुकसान के खतरों को भी कम करता है।

स्किन को चमकदार बनाने के लिए यहां बताई गई टिप्स को फॉलो करें। ऐसी ही अन्य लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बालों की मजबूती के लिए डाइट में शामिल करें 5 फूड्स