मार्च में बुध और शुक्र का गोचर होने जा रहा है। बता दें कि 7 मार्च को बुध मीन राशि में प्रवेश करेंगे और शुक्र कुंभ राशि में जाने वाले हैं।
बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चतुरता और मित्रता का कारक ग्रह दोनों को कहा जाता है। बुध देव को ग्रहों का राजकुमार भी कहा जाता है। व्यक्ति को इस मामले में शुभ फल मिलते हैं।
वहीं, ज्योतिष में शुक्र को भौतिक सुख, वैवाहिक सुख, भोग विलास, प्रतिभा, कला, सौंदर्य, रोमांस, काम वासना और फैशन के कारक हैं।
शुक्र, वृष और तुला राशि के स्वामी होते हैं और मीन इनकी उच्च राशि है, जबकि कन्या नीच राशि है। शुक्र देव के शुभ होने पर व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है।
शुभ फल की प्राप्ति होगी, कार्यों में सफलता मिलने की उम्मीद है। नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। परिवार के सदस्यों का सहयोग भी मिलेगा।
धन लाभ होगा, जिससे आर्थिक स्थिति आपकी मजबूत होने की संभावना है। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी। परिवार के सदस्यों के साथ समय अच्छा व्यतीत करेंगे।
कन्या राशि वालों के लिए यह समय किसी वरदान से कम नहीं होने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में शामिल होंगे।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।