कुंडली में बुध मजबूत है तो 13 नवंबर से इन राशियों की बदलेगी किस्मत


By Sandeep Chourey09, Nov 2023 09:28 AMnaidunia.com

बुध ग्रह का महत्व

भारतीय ज्योतिष में बुध ग्रह को राजकुमार ग्रह की संज्ञा दी गई है। बुध देव का राशि परिवर्तन, वक्री या उदय होने सभी राशि वालों पर प्रभावकारी होता है।

करियर में सफलता

ज्योतिष मान्यता है कि बुध ग्रह यदि किसी जातक की कुंडली में मजबूत होता है तो व्यक्ति को व्यापार और करियर में अच्छी सफलता मिलती है।

बुध ग्रह का उदय

हिंदू पंचांग के अनुसार, बुध ग्रह का उदय दीपावली के अगले दिन 13 नवंबर 2023 को होगा। कुछ राशियों के लिए यह शुभ परिणाम लेकर आएगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों पर बुध ग्रह का उदय शुभ परिणाम देगा। बुद्धिमानी के साथ कई फैसले लेंगे। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों को बुध ग्रह के प्रभाव से शेयर बाजार में लाभ होगा। बुध ग्रह शनिदेव की मित्र हैं, ऐसे में यह आपकी राशि के लिए अनुकूल साबित होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को परिवार को सहयोग मिलेगा। धन लाभ हो सकता है। ऊर्जा का संचार बना रहेगा। रूके हुए कार्य पूरे होंगे।

गुरु के घर में होगी ग्रहों के सेनापति की एंट्री, इन राशियों की होगी चांदी