ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले हरे ग्रह बुध की एंट्री आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 9 बजकर 21 मिनट पर मीन में हो चुकी है।
हरे ग्रह का यह राशि परिवर्तन बेहद ही शुभ माना जा रहा है क्योंकि मीन के स्वामी गुरु हैं और ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से गुरु और बुध दोनों मित्र हैं।
बुध आज यानी महाशिवरात्रि 8 मार्च के बाद 26 मार्च को मेष राशि में प्रवेश करेंगे। साथ ही अगले 20 दिनों तक कुछ राशियों पर पैसों की झमाझम बारिश हो सकती है।
इन राशियों को बुध देव की कृपा से धनों की बरसात होने वाली है। साथ ही परिवार में भी सुख शांति और समृद्धि आएगी। आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं।
बुध देव की कृपा से कर्क राशि वालों का भाग्य उदय हो सकता है। साथ ही इनलोगों को आकस्मिक धन लाभ होने की पूरी संभावना जताई जा रही है।
हरे ग्रह का राशि परिवर्तन कन्या राशि वालों के लिए भी फायदेमंद होने वाला है। इस समय आपके कार्य के क्षेत्र में तरक्की होने की संभावना है।
धनु राशि वालों के लिए यह महीना पैसों का महीना होने वाला है। दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। नौकरी में मन मुताबिक पद मिलेगी।
इस लेख में दी गई सभी जानकारियां एक सामान्य मान्यताओं पर आधारित है जिसकी हम अपनी तरफ से कोई भी पुष्टि नहीं करते हैं।