लाल रंग मेष राशि वालों के लिए शुभ है। ऐसे में मेष राशि के जातकों को लाल रंग की मूर्ति, कपड़े या गैजेट्स दे सकते हैं।
वृष राशि के जातकों को नए साल पर उपहार में नीले रंग के वस्त्र या फूल दें। इससे कुंडली में शुक्र मजबूत होगा। साथ ही कुंडली में कल्याण के देवता शुक्र की स्थिति मजबूत होगी।
यदि आपके किसी प्रियजन की राशि मिथुन है तो उनको हरे रंग का पेन, लगेज बैग या किताब दे सकते हैं। इससे उनके जीवन में सुख और सौभाग्य की वृद्धि होगी।
कर्क राशि के जातक को चांदी का कोई उपहार दे सकते हैं। इससे कुंडली में चंद्रमा बलवान होगा और साथ ही मानसिक शांति मिलेगी।
सिंह राशि वाले के जातक को नए साल पर सोना उपहार में दे सकते हैं। इसके अलावा तांबे से बनी सूर्य की मूर्ति भी गिफ्ट कर सकते हैं। इससे मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
कन्या राशि के जातक को नए साल में भगवान गणपति की तस्वीर या मूर्ति भेंट करें। इससे उनके जीवन में सुख-समृद्धि आएगी।
तुला राशि के प्रियजन को नए साल पर सौंदर्य से जुड़ी वस्तु गिफ्ट करें। ऐसा करने पर उनके ऐश्वर्य में बढ़ो
वृश्चिक राशि वृश्चिक राशि के जातक को लाल रंग के फूल गिफ्ट में दे सकते हैं। इससे उनके साहस में वृद्धि होगी।
धनु राशि के लोगों को नए साल के अवसर पर पीले रंग की मिठाई या फिर भगवत गीता उपहार में दे।
मकर राशि वालों को नीले रंग की कोई वस्तु जैसे कॉफी मग या बेडशीट दे सकते हैं। ये इस्तेमाल की जाने वाली वस्तुएं हैं। इससे शनि देव की कृपा बनी रहेगी।
कुंभ राशि के जातक को नए साल 2023 में नीले रंग का रुमाल, नीले बैंड वाली घड़ी, पर्स या वस्त्र गिफ्ट कर सकते हैं।
मीन राशि के जातक को 1 जनवरी 2023 को तोहफे में सोने से बनी चीज दे सकते हैं। पीला रंग इस राशि वालों के लिए शुभ होता है।