बुध करेंगे कर्क में प्रवेश, 5 राशियां हो जाएंगी मालामाल


By Sahil22, Jun 2024 08:13 PMnaidunia.com

बुध का गोचर

बुद्धि के कारक ग्रह बुध का गोचर महत्वपूर्ण माना जाता है। 29 जून को बुध अपनी राशि मिथुन से निकलकर दूसरी राशि में विराजमान हो जाएंगे।

कर्क राशि में प्रवेश करेंगे बुध

बुध ग्रह 29 जून को कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस राशि परिवर्तन का प्रभाव तमाम राशियों के जातकों पर पड़ेगा। इतना ही नहीं, कर्क राशि में सूर्य और बुध की युति भी बन रही है।

5 राशियों को होगा लाभ

सूर्य और बुध की युति का लाभ 5 राशियों के जातकों को मिलेगा। इसके प्रभाव से आपके अटके हुए ज्यादातर कार्य पूरे हो जाएंगे।

मेष राशि

बुध के गोचर से आपकी मेष राशि वालों के वाहन और मकान सुख में वृद्धि होगी। हालांकि, आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

वृषभ राशि

बुध का कर्क राशि में विराजमान होना आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। इस गोचर के प्रभाव से वृषभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कन्या राशि

इस राशि वालों के लिए बुध का गोचर लाभदायक साबित होगा। कन्या राशि वालों के सभी अटके हुए काम आसानी से पूरे हो जाएंगे।

तुला राशि

ज्योतिषाचार्यों की मानें तो तुला राशि वालों को नौकरी में तरक्की प्राप्त होगी। इस राशि के व्यापारियों को भी आर्थिक लाभ होगा।

मीन राशि

बुध ग्रह के कर्क राशि में विराजमान होने से आपके जीवन में खुशियां आएंगी। करियर के लिहाज से भी यह समय मीन राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगा।

यहां हमने जाना कि किन राशि के लोगों को बुध के गोचर का लाभ मिलेगा। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

अशुभ सपना देखने के बाद क्या करें?