वास्तु शास्त्र के अनुसार नहाते समय या नहाने के बाद कई ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कि स्नान के कौन-से तरीके से कंगाल बना सकते हैं -
रोजाना नहाने के बाद बाथरूम को गंदा नहीं छोड़ना चाहिए। नहाने के बाद कोई ऐसी गलती न करें, जिससे धन की हानि हो।
साबुन के गंदे पानी को ऐसे छोड़कर आने से कंगाल बन सकते हैं। इस आदत से राहु और केतु आपस में नाराज हो जाते हैं।
कुछ लोग नहाने के बाद टूटे हुए बाल को बाथरुम में ही छोड़कर बाहर आ जाते हैं। ऐसा करने से शनिदेव और मंगल नाराज होते हैं। इससे करियर में संघर्ष का सामना करना पड़ता है।
कुछ लोग नहाने के बाद बाल्टी को खाली या थोड़ा-सा पानी छोड़ आते हैं। बाथरूम से बाहर आते समय बाल्टी को भरकर आना चाहिए। ऐसा नहीं करते हैं, तो घर में कंगाली आती है।
नहाने के बाद कपड़ों को बिल्कुल ना साफ करें। ऐसा करने से घर में पैसा नहीं रुकता। किसी न किसी वजह से खर्च हो जाता है। इसलिए हमेशा नहाने के पहले कपड़ों को साफ करें।
कुछ लोगें की आदत होती है कि कपड़े पहनकर नहाते हैं या गीले कपड़ों को बाथरुम में ही छोड़ देते हैं। ऐसा करने से जीवन में सम्मान कम होता है और आर्थिक स्थिति भी खराब रहती है।
अक्सर लोग पूर्व दिशा की ओर मुंह करके नहाते हैं, लेकिन उत्तर दिशा में मुंह करके स्नान करना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपको हर कामों में सफलता मिलती है।
नहाने से जुडी इन गलतियों को करने से बचें। एस्ट्रो से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें NAIDUNIA.COM