इन 4 चमत्कारी फूलों का पूजा में करें इस्तेमाल, पूरी होंगी मनोकामनाएं


By Sahil23, Feb 2024 06:29 PMnaidunia.com

फूल किस चीज का है प्रतीक

धार्मिक नजरिए से समझें तो फूल हमारी आस्था और भावना का प्रतीक हैं। हर तरह के फूल का जीवन में अलग-अलग महत्व माना जाता है।

पूजा के लिए फूल

वातावरण को शुद्ध बनाने वाले फूलों का इस्तेमाल पूजा के लिए भी किया जाता है। देवी-देवताओं को फूल अर्पित करने से उनकी कृपा हासिल की जा सकती है।

चमत्कारी हैं ये फूल

फूलों की सुगंध वातावरण को शुद्ध बना देती है और इसकी वजह से ईश्वर की कृपा सहज तौर पर मिल जाती है। चलिए जान लेते हैं कि पूजा के लिए कौन से चमत्कारी फूल शुभ होते हैं।

गेंदे का फूल

पीले गेंदे के फूल को उपयोगी और महत्वपूर्ण माना जाता है। इस फूल का संबंध बृहस्पति ग्रह से होता है। पूजा में इसका इस्तेमाल करने से भगवान विष्णु की कृपा मिल सकती है।

गुलाब का फूल

इस फूल के बारे में तो ज्यादातर लोग जानते ही होंगे। पूजा और प्रेम दोनों संदर्भ में गुलाब के फूल का इस्तेमाल किया जाता है। इस फूल को धन की देवी लक्ष्मी को भी अर्पित कर सकते हैं।

कमल का फूल

इस फूल को शुद्ध रूप से दैवीय और आध्यात्मिक फूल माना जाता है। कमल के फूल को मां लक्ष्मी के अलावा भगवान कृष्ण को अर्पित करना भी शुभ होता है।

गुड़हल का फूल

ऊर्जावान फूलों में से एक गुड़हल का फूल होता है। सूर्य देव की उपासना के लिए इस फूल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।

पूरी हो जाती है मनोकामना

धार्मिक मान्यता के अनुसार, इन फूलों को देवी-देवताओं को अर्पित करने से व्यक्ति की तमाम मनोकामनाएं आसानी से पूर्ण हो सकती हैं।

यहां हमने जाना कि पूजा करने के लिए कौन से फूल ज्यादा शुभ होते हैं। इस तरह की अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

रुद्राभिषेक किस चीज से करने से क्या लाभ होता है?