Navratri 2023: नवरात्रि में नींबू के चमत्कारी टोटकों से हो जाएंगी धनवान


By Prakhar Pandey11, Oct 2023 08:37 AMnaidunia.com

नवरात्रि के उपाय

ग्रह-नक्षत्रों की खराब चाल को ठीक करने के लिए नवरात्रि के दौरान नींबू के चमत्कारी टोटकों को करने से कई प्रकार के फायदे मिलते है। आइए जानते हैं ऐसे टोटकों के बारे में।

उपाय के फायदे

नवरात्रि के दौरान नींबू के उपाय करने घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। नींबू के उपाय से सोई हुई किस्मत भी जाग सकती है।

बिजनेस में फायदा

बिजनेस से मंदी को दूर करने के लिए नवरात्रि के किसी दिन 1 नींबू लें और अपने वर्कप्लेस पर दीवार की चारों तरफ लगाए। नींबू के चार टुकड़े करके 4 दिशाओं में फेंक दें।

कारोबार में सफलता

कारोबार में हर बार नुकसान झेलने से शनिवार के दिन नींबू के टोटके करने चाहिए। शनिवार के दिन 1 नींबू ले और 4 दिशाओं में 4 टुकड़े करके फेंक दे। इस उपाय से आपको व्यापार में मनचाही बढ़ोतरी में फायदा मिलेगा।

बेरोजगारी से छुटकारा

बेरोजगारी से छुटकारा पाने के लिए ब्रह्म मुहूर्त में बिना दाग वाला नींबू लें और जेब में रख लें। दोपहर 12 बजे खाली रास्ते में 4 टुकड़े कर के चार दिशाओं में फेंक दे। इस उपाय से शीघ्र नौकरी मिलती है।

जाग जाएगी किस्मत

किस्मत जगाने के लिए नवरात्रि के दौरान 1 नींबू ले और सिर से 7 बार वार लें। इस नींबू के दो टुकड़े करके दाएं और बाई तरफ फेंक दें। इस उपाय से सोई किस्मत भी जाग सकती हैं।

दूर होगा वास्तु दोष

घर से हर प्रकार का वास्तु दोष दूर करने करने के लिए नींबू का पेड़ लगाए। मान्यता है कि नींबू का पेड़ लगाने से घर का वातावरण शुद्ध होता है और सकारात्मक ऊर्जा आती है।

बुरी नजर उतारें

बुरी नजर उतारने के लिए सिर से पैर तक 7 नींबू उतारे और 4 टुकड़े कर दें। इन टुकड़ो को सुनसान जगह पर फेंक दे। इस उपाय को करने से नजरदोष दूर होता हैं।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

नवरात्रि पर हरी इलायची के टोटके से चमक उठेगी किस्मत