हिंदू धर्म में नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है। आइए जानते है 9 दिन लौंग जलाकर मां दुर्गा को आहुति देने से क्या लाभ मिलेंगे?
शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर से शुरू होकर 24 अक्टूबर तक रहेगी। इस दौरान माता को प्रसन्न करने के लिए भक्त कई प्रकार के उपाय करते है।
दुर्गा पूजा में माता को कई ऐसी चीजें अर्पित करें, जो आपके जीवन से परेशानियां, दुख-दर्द और आर्थिक तंगी दूर करते है। लौंग के उपाय से जीवन की कई परेशानियां दूर की जा सकती है।
लंबे समय से अगर आप किसी बीमारी से परेशान हैं तो नवरात्रि के दौरान तवे पर 7-8 लौंग को घर में किसी कोने में रख दें। इस उपाय से बीमारियां दूर होंगी।
परिवार में अगर विवाद का माहौल बना रहता है और घर में नेगेटिविटी आती हैं। नवरात्रि में सुबह कपूर में 2 लौंग डालकर जलाने से घर का तनाव दूर होता है।
नवरात्रि के दौरान आप 1 लौंग रोज देवी मां को अर्पित करें। इस उपाय को करने से घर की आर्थिक स्थिति ठीक होती है।
घर की तिजोरी में देवी मां को चढ़ाया हुआ पीले वस्त्र में लौंग बांधकर रख दें। इस उपाय को करने से दरिद्रता और कर्ज की परेशानियां दूर होती है।
नवरात्रि में रात में 9 दिन चमेली के तेल के दीपक में 2 लौंग डालकर जलाएं। इस दीए को हनुमान जी के सामने रखें। साथ ही हनुमान चालीसा और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।