शीशे का टूटना शुभ और अशुभ दोनों हो सकता है, लेकिन क्या जानते हैं कि शनिवार के दिन शीशा टूटना कैसा परिणाम दे सकता है-
शनिवार के दिन शीशा टूटना शनि देव के नराजगी का संकेत हो सकता है। साथ ही, शीशा टूटना दुर्भाग्य का संकेत हो सकता है।
शीशे को ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। इसलिए, शीशा टूटना कई बार अशुभ परिणाम दे सकता है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर टूटे हुए शीशे को घर में रखते हैं, तो इससे बुरी शक्ति आपके जीवन में आकर्षित हो सकती है।
कई बार शीशा बच्चे से या अनजाने में टूट जाता है, तो इसे आमतौर पर सामान्य माना जाता है। इसलिए, ऐसे में चिंता करने की जरूरत नहीं है।
अगर आपके घर में शीशा टूट जाता है, तो तुरंत साफ-सफाई कर उस जगह पर गंगाजल का छिड़काव करना सही माना जाता है।
अगर आपके घर में शनिवार के दिन शीशा टूट जाता है, तो ऐसे में शनि मंदिर में शनि देव की पूजा करना शुभ फल दे सकता है।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com