Shani Upay: इन उपायों से शनिदेव बनाएंगे बिगड़े काम


By Sahil25, May 2024 08:00 AMnaidunia.com

शनिदेव के उपाय

शनि को न्याय का देवता माना जाता है। शनिदेव का आशीर्वाद प्राप्त करने और शनि दोष को दूर करने के लिए कुछ उपाय जरूर करें।

बन जाएंगे बिगड़े काम

ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि शनिदेव को प्रसन्न करने से जुड़े कुछ उपाय करने से आपके अटके हुए काम बन जाएंगे। इतना ही नहीं, शनिदेव कष्ट भी नहीं देंगे।

शनिवार को करें पूजा

हिंदू धर्म में हर दिन अलग-अलग भगवान की पूजा की जाती है। शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने का खास महत्व माना जाता है।

शनिवार के दिन व्रत करें

शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिवार के दिन व्रत जरूर करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन व्रत रखने से शनिदेव की कृपा व्यक्ति को हासिल होती है।

शनि चालीसा का पाठ करें

कुंडली में शनि दोष को दूर करने के लिए शनिवार के दिन शनि चालीसा का पाठ करें। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से शनिदेव को प्रसन्न किया जा सकता है।

पीपल में जल अर्पित करें

शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने का भी खास महत्व होता है। इस दिन पीपल में सुबह के समय जल अर्पित करना चाहिए।

दीपक जलाएं

पीपल के पेड़ के सामने शाम के समय दीपक जलाएं। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से शनिदेव का आशीर्वाद व्यक्ति को प्राप्त होता है।

डिस्क्लेमर

इस लेख में दी गई जानकारी सामान्य और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इसके जरिए हमारी तरफ से किसी तरह का कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

यहां हमने जाना कि शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए किन उपायों को अपनाना चाहिए। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

18 अगस्त तक पैसों में खेलेंगे 3 राशि वाले, फिर बदलेगी शनि की चाल