Mishri Ke Upay: आजमाएं मिश्री के ये चमत्कारी टोटके, मां लक्ष्मी का मिलेगा आशीर्व


By Ekta Sharma2022-11-15, 17:48 ISTnaidunia.com

खीर और मिश्री का भोग

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को खीर के साथ मिश्री का भोग लगाएं। इसके बाद घर की सबसे बुजुर्ग महिला को प्रसाद दें। 21 शुक्रवार ऐसा करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।

घर का क्लेश

भगवान कृष्ण को मिश्री अर्पित करने से घर का क्लेश खत्म होता है। साथ ही परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।

कपूर और मिश्री का दान

बुधवार के दिन थोड़ा सा कपूर और मिश्री का दान करना काफी शुभ माना जाता है। इस उपाय को करने से नौकरी से संबंधित समस्याएं दूर होती है।

शनि दोष से मुक्ति

मिश्री के उपाय आपको शनि दोष से मुक्ति दिला सकता है। इसके लिए शनिवार के दिन मिश्री के दाने चींटियों को खिलाएं।

माखन मिश्री

मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए राधा-कृष्ण के मंदिर में लाल गुलाब के फूलों की माला अर्पित करें। साथ ही माखन मिश्री में तुलसी पत्र डालकर भोग लगाएं।

Mangal Gochar: इन राशि वालों के लिए लकी रहेगा साल 2023, होगा मंगल ही मंगल