खाना खाने में करते हैं ये गलतियां, तो बढ़ सकता है शरीर का वजन


By Arbaaj25, Oct 2023 04:12 PMnaidunia.com

शरीर का वजन

आजकल जैसे दुबलापन एक समस्या है उसी तरह कई लोगों के लिए शरीर का बढ़ता हुआ वजन भी एक समस्या बनता जा रहा है।

गलत समय पर भोजन

अगर आप खाने को सही समय पर न खाएं, तो इसके कारण मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है और शरीर का वजन बढ़ने लगता है।

भारत में भोजन

इंडिया में आमतौर पर लोग भोजन को तीन भागों में करके करते हैं। इसमें नाश्ता, लंच और रात का डिनर शामिल होता है।

नाश्ता

अगर शरीर के वजन को कम करना चाहते है, तो सुबह का नाश्ते उठने के 3 घंटे के अंदर कर लेना चाहिए। इसके बाद नाश्ता करना सेहत के लिए सही नहीं होता है।

लंच

अक्सर लोग दोपहर के खाने में देरी करते जिसके कारण वजन बढ़ता है, इसलिए दोपहर का भोजन 12 बजे लेकर 2 बजे के बीच में कर लेना चाहिए।

डिनर

रात को डिनर सोने से 2-3 घंटे पहले कर लें, ताकि अच्छी नींद आ सके। बेहतर नींद आने से शरीर फिट रहता है।

नाश्ता न छोड़े

लोगों को लगता है कि नाश्ता छोड़ने से शरीर का वजन कम हो सकता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। ऐसा करने से पाचन की समस्या हो सकती है।

कम होगा वजन

अगर खाना खाने में इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखेंगे, तो शरीर का वजन बढ़ेगा नहीं बल्कि घटना चालू हो जाएगा।

लाइफस्टाइल की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

पॉल्यूशन से खराब होते हैं फेफड़े, अपनाएं ये 5 टिप्स