खाना खाते समय न करें ये गलतियां, हो जाएंगे कंगाल


By Prakhar Pandey03, Jun 2024 12:00 PMnaidunia.com

भोजन है स्वास्थ्य के लिए जरूरी

भोजन हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी होता है, इससे हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है और शरीर को पोषण मिलता है।

भोजन संबंधी नियम

मां अन्नपूर्णा को भोजन और पोषण की देवी कहा जाता है। इसलिए भोजन संबंधी नियमों का पालन करना चाहिए, नहीं तो मां अन्नपूर्णा नाराज होती हैं।

बिस्तर पर न करें भोजन

बिस्तर पर बैठकर कभी भी भोजन नहीं करना चाहिए, ऐसा करने से वास्तु दोष लगता है और मां अन्नपूर्णा नाराज होती हैं।

आती है नकारात्मकता

बिस्तर पर भोजन करने से नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

दिशा का रखें विशेष ध्यान

वहीं भोजन करते समय दिशा का विशेष ध्यान रखना चाहिए, खाना खाते समय हमारा मुख उत्तर या पूर्व दिशा में होना चाहिए।

दक्षिण दिशा में न बैठें

वहीं दक्षिण दिशा की ओर मुख करके नहीं बैठना चाहिए। दक्षिण दिशा पितरों की मानी जाती है, ऐसे में इस दिशा की ओर मुख करके खाना खाने से पितृ दोष लगता है।

जमीन पर न रखें थाली

भोजन की थाली को कभी भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए, ऐसा करने से मां अन्नपूर्णा नाराज होती हैं और परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां

जमीन पर भोजन की थाली रखकर खाने से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं और घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

भोजन से जुड़े इन नियमों का पालन करना चाहिए, ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें naidunia.com

गर्मी में हीट रैशेज की समस्या से कैसे छुटकारा पाएं?