ज्यादातर बच्चों का मन पढ़ाई में नहीं लगता है। इस वजह से उनके माता-पिता भी काफी परेशान रहते हैं, लेकिन कोई भी इसके पीछे की वजह नहीं जान पाता है।
वास्तु शास्त्र में उल्लेख है कि बच्चों का पढ़ाई में मन न लगने के पीछे वास्तु के नियमों का उल्लंघन है। चलिए जानते हैं कि बच्चों का पढ़ाई पर फोकस बढ़ाने के लिए क्या करें।
बच्चों की पढ़ाई के लिए कमरे में रखी जाने वाली टेबल को दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। ऐसा करने से बच्चों का मन पढ़ाई में लगने लगेगा।
बच्चों के स्टडी रूम में किताबों की अलमारी को पूर्व या उत्तर दिशा में ही रखें। इसके साथ ही, किताबों की साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें।
पढ़ाई करने वाले कमरे में भगवान गणेश की फोटो जरूर लगाएं। साथ ही, गणपति बाबा की पूजा करें। बता दें कि ऐसा करने से बुद्धि में वृद्धि होती है।
स्टडी रूम में ज्ञान की देवी सरस्वती की तस्वीर भी आप लगा सकते हैं। वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि कमरे की पूर्व दिशा में सरस्वती की फोटो को लगाना शुभ होता है।
बच्चों का स्टडी रूम शौचालय के पास नहीं होना चाहिए। यदि ऐसा है तो तुरंत इस कमरे को बदल दें। वरना बच्चे की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ सकता है।
स्टडी रूम से जुड़े वास्तु नियमों का पालन करने से पढ़ाई में बच्चों का मन लगेगा। साथ ही, एकाग्रता बढ़ाने में भी उन्हें काफी मदद मिलेगी।