ज्यादातर महिलाओं के पीरियड्स की डेट उनके मेंस्ट्रुअल साइकिल पर निर्भर करती है। किसी भी लड़की या महिला के पीरियड्स मिस होने पर उसके मन में पहला ख्याल प्रेगनेंसी का आता है।
जिन महिलाओं को पीरियड्स लेट आते हैं तो इसके पीछे उनकी कुछ गलत आदतें जिम्मेदार हैं। आज बात डिले पीरियड्स के पीछे की वजह के बारे में बात कर रहे हैं।
हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो डिले पीरियड्स का एक कारण शरीर में नींद की कमी भी है। पीरियड्स से जुड़ी समस्या को दूर करने के लिए सोने के शेड्यूल को सही कर लें।
शरीर में आयरन की कमी होने की वजह से भी महिलाओं के पीरियड्स लेट हो सकते हैं। यदि आपके मासिक धर्म चक्र में दो महीने से ज्यादा बार देरी हो रही है तो डॉक्टर से संपर्क करें।
अनियमित या लेट पीरियड्स आने की वजह चिंता में रहना भी है। स्ट्रेस में रहने वाली लड़कियों को ज्यादातर डिले पीरियड्स की परेशानी से गुजरना पड़ता है।
थायराइड और पीरियड्स दोनों पर हार्मोन्स के बदलाव का असर पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि पीरियड्स बैलेंस करने के लिए थायराइड को कंट्रोल कर लिया जाए।
महिलाएं सुबह घर के कामकाज की वजह से ब्रेकफास्ट स्किप कर देती है। इसका बुरा असर ओवरऑल हेल्थ पर देखने को मिलता है। एक्सपर्ट्स की मानें तो नाश्ता न करने की वजह से पीरियड्स भी लेट हो सकते हैं।
खानपान की चीजों का सीधा असर हेल्थ पर पड़ता है। अनहेल्दी चीजों का सेवन करने से भी पीरियड्स डिले हो सकते हैं। ऐसे में जंक फूड खाना थोड़ा कम करना जरूरी है।
यहां हमने जाना कि पीरियड्स लेट होने के पीछे कौन सी आदत जिम्मेदार होती हैं। हेल्थ से जुड़ी ऐसी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ