ज्यादा लहसुन खाने से हो सकती हैं ये बीमारियां


By Sahil21, Feb 2024 01:37 PMnaidunia.com

लहसुन खाना

सेहत के लिए लहसुन खाना फायदेमंद होता है। कच्चा लहसुन चबाने से भी कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है, लेकिन इसका ज्यादा सेवन करना भी सही नहीं है।

ज्यादा लहसुन खाने के नुकसान

सब्जी बनाने से लेकर कच्चा चबाकर खाने तक लोग लहसुन का इस्तेमाल करते हैं। खैर, आज बात कर रहे हैं कि ज्यादा लहसुन खाने से शरीर को क्या नुकसान होता है।

पेट दर्द और गैस की समस्या

यदि आप ज्यादा मात्रा में लहसुन खाते हैं तो इस आदत को बदल लें। बता दें कि लहसुन का अधिक सेवन पेट दर्द और गैस बनने जैसी समस्याओं का जिम्मेदार बन सकता है।

लो ब्लड प्रेशर की समस्या

ऐसा भी देखा गया है कि लहसुन खाने से लो ब्लड प्रेशर की समस्या भी होने लगती है। दरअसल, लहसुन में ऐसे गुण पाए जाते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं। हालांकि, इसका ज्यादा सेवन करना सही नहीं होता है।

पाचन संबंधी परेशानी

आयुर्वेद में बताया गया है कि ज्यादा लहसुन खाने का बुरा असर पाचन तंत्र पर पड़ता है। इसकी वजह से कब्ज की परेशानी भी हो सकती है।

सांस लेते समय बदबू आना

यदि आप लहसुन चबाकर खाते हैं तो सांस लेते समय मुंह से बदबू आती है। ऐसा ज्यादा लहसुन खाने की वजह से होता है।

हार्ट बर्न की परेशानी होना

लहसुन का अधिक सेवन करने से सीने में जलन होने की समस्या भी होती है। इससे बचने के लिए खाली पेट लहसुन का ज्यादा सेवन न करें।

ब्लीडिंग की समस्या

शायद आपको हैरानी होगी, लेकिन ज्यादा लहसुन खाने से ब्लीडिंग की समस्या हो सकती है। लहसुन में खून पतले करने वाले गुण होते हैं। ऐसे में खून पतला करने की दवा लेने वालों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

हमने यहां लहसुन ज्यादा खाने के नुकसान के बारे में जाना। इस तरह की कुछ अन्य खबरों को पढ़ने के लिए आप फॉलो कर सकते हैं naidunia.com को

तनाव बढ़ाता है कोर्टिसोल हार्मोन, इन चीजों के सेवन से रहता है कंट्रोल