कुंडली में ग्रहों की कमजोर स्थिति के पीछे कुछ गलतियां जिम्मेदार होती हैं। इसके लिए इन गलतियों को न करने की कोशिश करें।
कुछ लोगों को बार-बार सिर पर गंदा हाथ रखने की आदत होती है। अगर सूर्य की स्थिति को मजबूत रखना चाहते हैं तो इस गलती को करना बंद कर दें।
गुस्सा ज्यादा करने वालों का मंगल ग्रह खराब होता है। मंगल के कमजोर होने पर जीवन में अचानक परेशानियां दस्तक देने लगती हैं।
ज्यादा पानी बर्बाद करने वालों की कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर होती है। इससे बचने के लिए पानी की बर्बादी करना बंद कर दें।
जिन लोगों को चुगली करने की आदत होती है उनकी कुंडली में राहु कमजोर होता है। राहु के नकारात्मक प्रभाव से बचना चाहते हैं तो इस आदत को बदल दें।
गुरु और बुजुर्गों का अपमान करने से बृहस्पति ग्रह खराब होता है। इसका एक ही समाधान है कि दूसरों का अपमान करना बंद कर दें।
उन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह खराब होता है, जो हमेशा स्त्री का अपमान करते हैं। इससे बचने के लिए आपको सभी महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।
ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि उन लोगों की कुंडली में शनि खराब होता है, जो किसी भी कार्य को करने में हमेशा आलस्य दिखाते हैं।