कुंडली में ग्रहों की स्थिति का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, व्यक्ति की कुछ गलतियां अलग-अलग ग्रहों को कमजोर करने के लिए जिम्मेदार होती हैं।
सुबह देर से उठने और पिता का सम्मान न करने की वजह से कुंडली में सूर्य ग्रह कमजोर होता है। इस ग्रह को मजबूत बनाने के लिए सूर्योदय से पहले उठने की आदत डाल लें।
पानी की बर्बादी और मां का अपमान करने की वजह से कुंडली में चंद्र ग्रह कमजोर होता है। इन दोनों गलतियों को करने की वजह से चंद्र देव की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
अगर आप जिम्मेदारियों की नहीं निभाते हैं। इसके अलावा, सभी कार्यों को करने में आलस्य दिखाते हैं तो मंगल ग्रह कमजोर हो जाएगा।
गलत संगत में रहने और अपशब्दों का इस्तेमाल करने से बुध ग्रह कमजोर होता है। अगर इसे मजबूत करना है तो अच्छे लोगों से दोस्ती करें।
झूठ बोलने और गुरु का अपमान करने वाले व्यक्ति का गुरु ग्रह खराब होता है। इस ग्रह के कमजोर होने पर व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है।
महिलाओं का मजाक उड़ाने की आदत के चलते कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर हो जाता है। इसके अलावा, खुद का ध्यान न रखने की वजह से भी यह ग्रह खराब हो जाता है।
शराब का सेवन करना और काम को कल पर टालने की आदत शनि ग्रह खराब करती है। कुंडली में इस ग्रह को मजबूत करने के लिए काम को महत्व देना शुरू कर दें।
यहां हमने जाना कि किस गलती को करने से कुंडली में ग्रह कमजोर होते हैं। ऐसी ही अन्य धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ