हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए योग को डेली रूटीन का हिस्सा बनाना बेहद जरूरी है। योगासन का रोजाना अभ्यास करने से शरीर को बीमारियों से बचाने में मदद मिलती है।
योगासन का फायदा शरीर को जरूर मिलता है, लेकिन योग रूटीन के दौरान की गई गलतियां बॉडी को नुकसान भी पहुंचा सकती हैं।
कुछ लोग योगासन का अभ्यास करने से पहले वॉर्मअप करना भूल जाते हैं। आपकी यह एक गलती स्वास्थ्य के लिए खतरनाक साबित हो सकती है।
योगासन करने का सबसे अहम नियम है कि आपका पेट खाली होना चाहिए। कुछ लोग योग करते समय पानी पी लेते हैं। ऐसा करने से शरीर को नुकसान हो सकता है।
योग करने के बाद शरीर को भूख जरूर लगती है, लेकिन तुरंत बाद भोजन करना सही नहीं होता है। इस आदत से पेट दर्द भी हो सकता है।
योग करने के बाद शरीर को भूख जरूर लगती है, लेकिन तुरंत बाद भोजन करना सही नहीं होता है। इस आदत से पेट दर्द भी हो सकता है।
अगर आपके शरीर को थकान महसूस हो रही है या आप बीमार है तो योग न करें। ऐसी अवस्था में योग करने से मांसपेशियों से जुड़ी परेशानी हो सकती है।
आमतौर पर लोग योगासन करने के तुरंत बाद स्नान करने चले जाते हैं। दरअसल, योग करने के बाद शरीर गर्म हो जाता है और ऐसे में नहाने से शरीर को नुकसान पहुंच सकता है।
ध्यान योग में सांस लेने और छोड़ने का खास महत्व होता है। ज्यादातर योगासन सांसों पर आधारित होते हैं। योग करने के दौरान आपको बार-बार सांस रोकने की कोशिश नहीं करनी चाहिए।