पाचन तंत्र को खराब करती हैं ये 5 गलतियां


By Sahil10, Feb 2024 05:35 PMnaidunia.com

पाचन खराब करने वाली आदतें

खानपान की कुछ गलत आदतों का बुरा असर हमारे स्वास्थ्य पर पड़ता है। शायद आपको इस बारे में जानकारी नहीं होगी कि पाचन तंत्र के लिए कौन सी आदतें बुरी होती हैं।

खाना खाने के बाद चलना

अक्सर लोग खाना खाने के बाद लंबी वॉक पर चले जाते हैं। हालांकि, ऐसा करने का बुरा असर पाचन तंत्र पर देखने को मिलता है।

रात को दही खा लेना

आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. दीक्षा भावसार ने बताया है कि रात को दही खाने से पित्त दोष बढ़ता है। इतना ही नहीं, कफ की परेशानी भी होने लगती है।

भोजन करते ही सो जाना

अगर आपको खाना खाते ही सोने की आदत है तो समय रहते इसे बदल लें। आयुर्वेद में कहा गया है कि खाने और सोने के बीच 3 घंटे का अंतर जरूर होना चाहिए।

समय पर भोजन न खाना

यदि आप समय पर भोजन नहीं करते हैं तो भी पाचन तंत्र कमजोर होने लगता है। खासकर दोपहर के समय 12 से 2 के बीच में खाना खा लेना चाहिए।

खाना खाने के बाद नहाना

सुबह या रात के समय खाना खाने के बाद नहीं नहाना चाहिए। दरअसल, शरीर की गर्मी खाने को पचाने में मददगार होती है। यदि आप तुरंत बाद नहाने चले जाते हैं तो पाचन प्रक्रिया प्रभावित होती है।

पाचन को ठीक कैसे करें

अब सवाल खड़ा होता है कि पाचन तंत्र को ठीक करने के लिए क्या करना चाहिए। इसके लिए हेल्दी खाना खाएं और एक्सरसाइज को भी रूटीन का हिस्सा बनाएं।

जंक फूड न खाएं

पाचन तंत्र का ख्याल रखने का सबसे बेहतरीन तरीका है कि जंक फूड्स खाना बंद कर दें। यदि खाएं भी तो कम मात्रा में खाने की कोशिश करें।

हेल्थ से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

योग करने के पहले और बाद में क्या नहीं करना चाहिए?