मुलायम बालों के लिए एलोवेरा में मिलाएं 2 चीजें


By Arbaaj04, Aug 2024 10:00 AMnaidunia.com

बालों के लिए एलोवेरा रामबाण माना जाता है, लेकिन इसमें कुछ चीजों को मिलाकर बालों पर लगाया जाए, तो तेजी से फायदे मिल सकते है।

एलोवेरा में 2 चीजें

बालों को मुलायम करने के लिए केवल एलोवेरा भी लगाया जा सकता है, लेकिन 2 चीजों को मिलाकर लगाएंगे, तो अधिक फायदा मिलेगा।

आंवला पाउडर और दही

आंवला पाउडर विटामिन-सी से भरपूर होता है, जो बालों के लिए अच्छा विटामिन माना जाता है। इसके साथ ही, दही भी बालों के लिए बेहतर होता है।

एलोवेरा, आंवला और दही

एलोवेरा, आंवला और दही का मिश्रण बालों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इन तीनों को मिलाकर पेस्ट बनाकर लगाने से बाल मुलायम बन सकते है।

ऐसे बनाएं पेस्ट

इस पेस्ट को बनाने के लिए 2 चम्मच दही, 2 चम्मच आंवला पाउडर और एलोवेरा जेल को लें। अब इन तीनों को अच्छे से मिलाएं।

बालों में लगाएं

एलोवेरा, दही और आंवला पाउडर के मिश्रण को बालों में लगाकर 30 मिनट तक छोड़ दें। समय होने के बाद बालों को पानी से धोएं और शैंपू करें।

हफ्ते में 2 बार लगाएं

इस मिश्रण को बालों में हफ्ते में कम से कम 2 बार लगाएं। इस तरह से एलोवेरा का इस्तेमाल करके बालों को मुलायम बनाया जा सकता है।

एलोवेरा में इन 2 चीजों को मिलाकर लगाना चाहिए। हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

विटामिन-C से भरपूर इस 1 फल के पानी से धोएं बाल, होंगे घने और लंबे