गुनगुने पानी में 2 चीजें मिलाकर पिएं, सुबह तक पेट का कोना-कोना होगा साफ


By Arbaaj17, May 2025 03:10 PMnaidunia.com

अक्सर लोगों को सुबह पेट साफ करते समय परेशानी होती है। ऐसा कब्ज वालों के साथ ज्यादा होता है। पेट साफ करने के लिए गुनगुने पानी में 2 चीजें मिलाकर पीनी चाहिए।

गुनगुना पानी

पेट के लिए गुनगुना पानी फायदेमंद होता है। खाली पेट गुनगुना पानी से पाचन दुरुस्त होता है। लेकिन इसमें 2 चीजें डालकर पीने से फायदे जल्दी दिख सकते हैं।

पानी में 2 चीजें

पेट को कोने-कोने से साफ करने के लिए गुनगुने पानी नींबू का रस और शहद मिलाना चाहिए। ये दोनों ही पेट को साफ करने में मददगार होते हैं।

पेट साफ वाला पानी कैसे बनाएं?

इसे बनाने के लिए पहले 1 गिलास पानी हल्का गुनगुना कर लें। उस पानी में 1 चम्मच शहद और आधा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस तरह पेट साफ करने वाला पानी तैयार करें।

खाली पेट पिएं

इस पानी का सेवन सुबह खाली पेट करना चाहिए। सुबह मल त्यागने से 30 मिनट पहले इस पानी का सेवन कर लें।

कोने-कोने से पेट साफ

इस तरह सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में शहद और नींबू का रस मिलाकर पीने से पेट कोने-कोने से साफ यानी मल त्यागने में आसानी होगी।

पाचन मजबूत

इस ड्रिंक का सेवन करने से पाचन मजबूत भी होता है। साथ ही, खाना पचाने में भी मदद मिलती है, जिससे गैस नहीं बनेगी।

हेल्थ से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आंतें होगी डिटॉक्स और कब्ज से मिलेगा छुटकारा, खाएं ये 3 फल