मेथी बालों के लिए चमत्कारी माना जाता है। दरअसल, इसमें ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बालों को मजबूत और लंबे बनाते हैं।
बालों की ग्रोथ के लिए मेथी का पेस्ट लगाया जाता है। लेकिन इस पेस्ट को 3 अलग तरीकों यानी अलग-अलग चीजों को मिलाकर भी बनाया जा सकता है।
बालों को कमर तक लंबा करने के लिए मेथी के पेस्ट में कलौंजी मिलाएं। इन दोनों का मिश्रण बालों को भरपूर पोषण देता है।
इसके लिए 1 कटोरी पानी में 3 चम्मच मेथी दाना और 2 चम्मच कलौंजी को मिलाकर उबाल लें। उसके बाद पानी का रंग जब बदल जाए, तो छानकर उस पानी का इस्तेमाल करें।
ये दोनों ही बालों के लिए रामबाण माने जाते है। अक्सर लोग दोनों चीजों का अलग-अलग इस्तेमाल करते है, लेकिन दोनों का एक साथ भी किया जा सकता है।
इसके लिए रात को 4 चम्मच मेथी दाना पानी में भिगो दें और फिर सुबह उसे पीस लें। अब मेथी दाना में प्याज का रस मिलाकर बालों में लगाएं।
करी पत्ता भी बालों के लिए अच्छा माना जाता है। दरअसल, इसमें विटामिन सी और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे तत्व पाए जाते हैं।
इसका पेस्ट बनाने के लिए रात को मेथी दाना भिगो दें। सुबह उसमें ताजे करी 5-7 पत्ते मिलाकर मिक्सर में पीस लें। उसके बाद बालों में लगाएं।
इन तीनों तरीकों से बालों में मेथी दाना लगया जा सकता है। लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ