बेसन में मिलाएं 3 चीजें, बढ़ने लगेगा चेहरे का नूर


By Arbaaj18, Jan 2025 02:24 PMnaidunia.com

बेसन खाने के लिए ही नहीं नूर को बढ़ाने के लिए भी चेहरे पर लगाया जा सकता है। लेकिन इसमें 3 चीजें मिलाकर फेस पैक बनाएं।

चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे

अक्सर आपने देखा होगा कि लोग चेहरे पर बेसन लगाने हैं। बेसन चेहरे की रंगत को बदल देता है। साथ ही, हेल्दी भी बनाता है।

ग्लोइंग स्किन के लिए बेसन

अगर आप चंद मिनटों में चेहरे का नूर बढ़ाना चाहते हैं, तो चेहरे पर बेसन का फेस पैक लगाना चाहिए। इस पैक को आप घर पर ही बना सकते हैं।

बेसन का फेस पैक

फेस पैक बनाने के लिए आपको बेसन के अलावा तीन चीजें भी चाहिए होंगी। पैक के लिए 2 चम्मच बेसन में 3 चम्मच दही, आधा छोटा चम्मच चम्मच और 1 चम्मच मुलतानी मिट्टी चाहिए।

ऐसे बनाएं फेस पैक

1 कटोरे में 2 चम्मच बेसन में 3 चम्मच दही, आधा छोटा चम्मच चम्मच और 1 चम्मच मुलतानी मिट्टी डालें और फिर सब को मिक्स कर लें। अब चेहरे का नूर बढ़ाने वाला बेसन का फेस पैक बनकर तैयार है।

कैसे लगाएं चेहरे पर बेसन?

चेहरे पर पैक लगाने से पहले पानी से चेहरा धोएं, ताकि गंदगी साफ हो जाए। बेसन के फेस पैक को लगाकर कम से कम 15 मिनट तक लगा रहने दें। समय होने के बाद पानी से चेहरे को धोएं।

बढ़ेगा चेहरे का नूर

बेसन में मुल्तानी मिट्टी, हल्दी और दही मिलाकर चेहरे पर लगाने से चेहरे का नूर तेजी से बढ़ता है। साथ ही, स्किन से जुड़ी समस्याएं भी दूर होती हैं।

इस फेस पैक को रोजाना न लगाएं। आप हफ्ते में 2 बार बेसन का पैक लगा सकते हैं। लाइफस्टाइल की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें Naidunia.com के साथ

तेजी से वजन घटाता है नींबू का रस, 3 तरह से करें इस्तेमाल