दूध में मिलाएं 3 चीजें, खोखली हड्डियां होंगी मजबूत


By Arbaaj12, Dec 2024 09:00 AMnaidunia.com

दूध का सेवन शरीर के लिए फायदेमंद माना जाता है। साथ ही, इसका सेवन शरीर की हड्डियों के लिए वरदान साबित होता है। लेकिन दूध में कुछ चीजों को मिलाकर पीना अधिक फायदेमंद होता है।

दूध में 3 चीजें

दूध में कैल्शियम की भरपूर मात्रा होती है, लेकिन खोखली हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए केवल दूध काफी नहीं है। दूध में 3 चीजों को मिलाकर पीना चाहिए।

दूध और अंजीर

अगर आपकी हड्डियों से कैल्शियम खत्म हो रहा है, तो दूध और अंजीर का सेवन करें। 1 गिलास दूध में 2 अंजीर भिगोकर खांएं।

दूध और खजूर

दूध और खजूर दोनों में कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। अगर 1 गिलास दूध में खजूर मिलाकर पीते है, तो कैल्शियम की कमी पूरी होती है।

दूध और घी

दोनों ही हड्डियों के लिए फायदेमंद होता है। दरअसल, दूध में कैल्शियम और घी में ओमेगा-3 एसिड पाया जाता है। कैल्शियम और ओमेगा- 3 से हड्डियां मजबूत होती है।

मजबूत होंगी हड्डियां

अगर आप दूध के साथ इन तीन चीजों का सेवन करते हैं, तो जल्दी ही आपकी कमजोर हड्डियां फौलादी बन सकती हैं।

कब पिएं दूध?

अगर आपका पाचन मजबूत है, तो दूध का सेवन रात को सोने से पहले करें। वरना दूध का सेवन आप नाश्ते में कर सकते हैं।

लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सर्दियों में गुड़ की चाय पीने से मिलते हैं ये गजब के फायदे