नहाने के पानी में मिलाएं 5 चीजें, शरीर को मिलेगा फायदा


By Arbaaj15, Dec 2023 11:39 AMnaidunia.com

शरीर में थकान

अक्सर देखा जाता है कि लोगों दिनभर काम करने के बाद भी रात को थकान महसूस करते है, जिसके कारण किसी चीज को करने में भी मन नहीं करता है।

पानी में क्या मिलाएं?

पानी में कुछ चीजों को मिलाकर नहाने से शरीर को कई फायदे मिल सकते है। आइए जानते है किन चीजों को मिलाने से क्या-क्या फायदा होता है।

नीम के पत्ते मिलाएं

अगर आपको दिनभर थकान जैसी समस्या होती है, जो जब भी स्नान करें, तो पानी में कुछ नीम के पत्तों के मिलाकर स्नान करें। ऐसा करने से थकान छूमंतर हो जाता है।

कपूर मिलाकर स्नान करें

नहाने के पानी में कपूर को मिलाकर भी स्नान किया जा सकता है। स्नान के पानी में कपूर को मिलाकर नहाने से स्किन पर ग्लो और दिमाग शांत रहता है।

गुलाब जल मिलाएं

इसकी खुशबू काफी बेहतरीन होती है। ऐसे में अगर पानी में गुलाब जल को मिलाकर नहाए, तो शरीर से बदबू दूर रहती है।

बेकिंग सोडा मिलाकर नहाए

यदि आप बेकिंग सोडा को पानी में मिलाकर नहाते है, तो इससे शरीर के ऊपरी सतह पर मौजूद गंदगी साफ होगी और स्किन के लिए भी अच्छा माना जाता है।

सेंधा नमक और फिटकरी मिलाएं

नहाने के पानी में आप दो छुटकी सेंधा नमक और एक चम्मच फिटकरी को मिलाकर नहाएं। ऐसा करने से शरीर की थकान दूर होने में मदद मिलती है।

शरीर के लिए रामबाण

इन पांचों चीजों में से किसी का भी इस्तेमाल नहाने के पानी में कर सकते हैं। इस तरह से स्नान करने से शरीर को कभी जल्द फायदा मिलता है।

लाइफस्टाइल की और खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

बालों को करना है काला, प्याज के रस में मिलाएं ये 5 चीजें