अगर आप दाल के स्वाद को दोगुना और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो इसमें ये 5 चीजें मिला सकते हैं। आइए जानते हैं, इस बारे में-
अगर आप ताजा कढ़ी पत्तों को भुनकर दाल में इस्तेमाल करते हैं, तो इससे दाल के स्वाद को लाजवाब बना सकते हैं।
दाल के स्वाद को बढ़ाने के लिए जीरा, हींग और लाल मिर्च का तड़का देने से इसके स्वाद को बढ़ा सकते हैं।
अगर आप दाल में प्याज और टमाटर के हल्के टुकड़ों को मिलाते हैं, तो इसके स्वाद को बढ़ा सकते हैं।
अगर आपको दाल में खटास पसंद है, तो इसमें अमचूर मिला सकते हैं। जिससे इसका स्वाद हल्का खट्टा हो सकता है।
दाल में देसी घी का इस्तेमाल करने से इसकी महक को बढ़ाने में मदद मिल सकती है। साथ ही, घी के इस्तेमाल से हड्डियां मजबूत हो सकती हैं।
अगर आपको बताए गए नुस्खों से किसी तरह की समस्या है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com