दिन की शुरूआत हमेशा हेल्दी और पौष्टिक आहार से करनी चाहिए। ऐसे में पोहे का सेवन करना अच्छा विकल्प है। इन 5 चीजों को मिलाने से पोहे को प्रोटीन से भरपूर नाश्ता बना सकते हैं।
मुंगफली प्रोटीन का बेहतरीन स्रोत है। ऐस में अगर आप इसे पोहे में शामिल करते हैं, तो इसे प्रोटीनयुक्त आहार बनाने में मदद मिल सकती है।
अगर आप पोहे में छोटे-छोटे पनीर के कटे हुए टुकड़े डालते हैं, तो इससे पोहे में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने में मदद मिलती है।
अंकुरित दाल जैसे कि मूंग इस्तेमाल करने से पोहे में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने में मदद मिल सकती है। साथ ही, यह विटामिन बी और सी से भी भरपूर होता है।
अगर आप पोहे को स्वादिष्ट और पौष्टिक बनाना चाहते हैं, तो इसमें भुने हुए चने को मिलाना फायदेमंद हो सकता है।
पोहे को बनाते समय अगर आप इसमें हरी मटर का उपयोग करते हैं, तो इसे स्वादिष्ट और प्रोटीनयुक्त बनाने में सहायता मिल सकती है।
अगर आपको पोहे से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com