नारियल तेल में मिलाएं आंवला, मिलेंगे बालों को फायदे


By Arbaaj29, Nov 2024 09:00 AMnaidunia.com

नारियल तेल बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं माना जाता है। इसका तेल लगाने से बालों को कई फायदे मिलते हैं। कई लोग इसमें आंवला मिलाकर भी बालों में लगाते है।

नारियल और आंवला

दोनों ही पोषक तत्व से भरपूर माना जाता है। आंवले में विटामिन-सी और ई पाया जाता है, जो बालों के लिए लाभकारी माना जाता है।

मिश्रण बनाएं

नारियल तेल और आंवले का एक साथ इस्तेमाल करने के लिए आपको इसका मिश्रण बनाना होगा तभी बालों में लगाया जा सकता है।

तेल और आंवला पाउडर

1 कटोरे में 5 चम्मच नारियल तेल लें और उसमें 1 चम्मच आंवला पाउडर डालें। अब दोनों को अच्छे से मिक्स कर के मिश्रण तैयार करें और बालों में लगाएं।

बाल होंगे लंबे

नारियल तेल और आंवला का मिश्रण बालों में लगाने से बाल लंबे और घने होने लगते है, क्योंकि नारियल तेल में विटामिन-ई और आंवले में विटामिन-सी पाया जाता है।

डैंड्रफ से निजात

इन दिनों बालों में डैंड्रफ होना आम बात है। लेकिन डैंड्रफ बालों को धीरे-धीरे कमजोर करने लगते हैं। बालों में नारियल तेल और आंवला का मिश्रण लगाने से डैंड्रफ की समस्या से निजात मिल सकती है।

बाल टूटना बंद

यदि किसी के बाल तेजी से टूट रहे हैं, तो उन्हें भी बालों में नारियल तेल और आंवला का मिश्रण लगाना चाहिए। इसे लगाने से बालों टूटना बंद हो जाते हैं।

नारियल तेल और आंवला का मिश्रण बालों के लिए फायदेमंद होता है। लाइफस्टाइल की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर बनाएं ये 7 स्क्रब