छाछ में मिलाकर पिएं यह बीज, गर्मियों में शरीर रहेगा ठंडा


By Ram Janam Chauhan06, May 2025 02:00 PMnaidunia.com

गर्मियों में छाछ का सेवन करने से कई लाभ मिलते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि छाछ में इस बीज को मिलाकर सेवन करने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। आइए जानते हैं, इस बारे में-

डिहाइड्रेशन से बचाए

अगर आप इस बीज को पानी में मिलाकर सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में होने वाली पानी की कमी को दूर करने में मदद मिल सकती है।

शरीर रखे ठंडा

इस बीज को मिलाकर पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। साथ ही, छाछ शरीर को ठंडक पहुंचाने में मददगार है।

चिया सीड्स करें सेवन

अगर आप छाछ में चिया सीड्स मिलाकर सेवन करते हैं, तो इससे पेट को ठंडा रखने और शरीर को फिट रखने में मदद मिलती है।

पाचन शक्ति बनाए मजबूत

गर्मियों के मौसम में छाछ और चिया सीड्स दोनों ही पाचन शक्ति को बढ़ाने में मदद कर सकते है। ऐसे में इन्हें मिलाकर सेवन करना फायदेमंद हो सकता है।

इम्यूनिटी करें बूस्ट

तेज गर्मी के कारण कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को कई प्रकार की समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में छाछ और चिया सीड्स मिलाकर सेवन करना फायदेमंद होता है।

डॉक्टर से परामर्श लें

अगर आपको छाछ और चिया सीड्स से किसी तरह की समस्या या एलर्जी है, तो ऐसे में इस विषय के बारे में एक बार डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।

यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए दी गई है, ऐसी और जानकारी के लिए पढ़ते रहें। naidunia.com

क्या तेज चलने वाले लोगों में डायबिटीज का खतरा कम होता है?