सरसों का तेल खाना बनाने के अलावा बालों में लगाने के लिए भी फायदेमंद होता है। बालों में सरसों के तेल को लगाना लाभकारी होता है।
गलत खानपान और लाइफस्टाइल की वजह से आमतौर पर बालों की ग्रेथ रुक जाती है, लेकिन इसको सही भी किया जा सकता है।
बालों को कमर तक लंबा बनाने के लिए आप सरसों के तेल में केवल 1 चीज को मिलाकर बालों में लगाएं और फिर असर देखें।
सरसों तेल में करी पत्ता मिलाकर अगर आप बालों में लगाएं, तो उसका फायदा बालों को जरूर मिलेगा। आइए इसको लगाने का सही तरीका जान लेते है।
एक कटोरी सरसों के तेल में 10 करी पत्ता को मिलाएं। अब तेल और करी पत्ता को गैस पर गर्म करने के लिए रख दें।
अब उस तेल को गैस पर जब तक गर्म होने दें जब तक कि करी पत्ते काले न हो जाए। जब पत्ते काले होने लगे, तो गैस बंद कर दें।
अब इस तेल को आप बालों में लगाएं। हफ्ते 2 हफ्ते में आपको बालों पर असर दिखने लगेगा। यह घरेलू उपाय बेहद ही कारगर होता है।
इस तेल को बाल में लगाने से आपके बाल कमर तक लंबे हो जाएंगे और इसके साथ ही बालों से जुड़ी समस्याएं भी दूर रहेगी।