दूध में गुड़ मिलाकर पिएं, शरीर की कई समस्याओं से मिलेगा छुटकारा


By Hemraj Yadav14, May 2023 03:20 PMnaidunia.com

एनीमिया

एनीमिया की समस्या दूर करने में भी दूध के साथ गुड़ का सेवन बहुत लाभकारी है। गुड़ में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के गुण मौजूद होते हैं, जिससे यह समस्या दूर होती है।

वजन

वजन कम करने के लिए भी दूध में गुड़ मिलाकर पीना बेहद लाभदायक है। गुड़ में मौजूद पोटैशियम शरीर में जमे अतिरिक्त फैट को कम करने में मदद करता है।

नींद की समस्या

दूध में गुड़ मिलाकर पीने से नींद न आने की समस्या भी दूर होती है। गुड़ में मौजूद पोषक तत्व हमारे ब्लड को प्यूरीफाई करते हैं। इसे पीने से शरीर रिलैक्स होता है। नींद अच्छी आती है।

त्वचा के लिए फायदेमंद

दूध के साथ गुड़ का सेवन त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। अगर चेहरे पर कील-मुंहासे, खुजली की समस्या बनी रहती है, तो दूध के साथ गुड़ का सेवन जरूर करना चाहिए।

मजबूत बाल

गुड़ मिला दूध पीने से बालों को मजबूती मिलती है। गुड़ में बड़ी मात्रा में आयरन पाया जाता है। वहीं दूध में कैल्शियम, बायोटिन और पैंटोथैनिक एसिड जैसे तत्व होते हैं जो बालों को मजबूत बनाते हैं।

डाइजेस्टिव सिस्टम

दूध और गुड़ लेने से डाइजेस्टिव सिस्टम सही रहता है, साथ ही पेट में गैस भी नहीं बनती। पेट दर्द की समस्या में राहत के लिए रात को सोने से पहले दूध में गुड़ मिलाकर पी सकते हैं।

जोड़ों का दर्द

दूध और गुड़ का सेवन जोड़ों के दर्द में भी राहत देता है। इसमें विटामिन डी, कैल्शियम, आयरन होता है, जो जोड़ों को मजबूती देता है।

एंटीबायोटिक दवाइयों के सेवन से क्यों महसूस होती है कमजोरी?