दूध के साथ खाएं 1 चीज, भाग जाएगी कमजोरी


By Arbaaj14, Nov 2024 03:29 PMnaidunia.com

सर्दियां आते ही हड्डियां कमजोर होने लगती है और जिन लोगों को जोड़ों का दर्द होता है उनकी भी परेशानी बढ़ जाती है। आइए जानते हैं कि दूध के साथ क्या 1 चीज मिलाकर खाने से कमजोरी दूर होती है?

दूध का सेवन

दूध पीना शरीर के लिए फायदेमंद होता है। दूध पीने से खासकर हड्डियों को मजबूती मिलती है, क्योंकि इसमें प्रोटीन और कैल्शियम पाया जाता है।

दूध में अंजीर

अंजीर का सेवन करना चाहिए, क्योंकि इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शारीरिक समस्याओं को दूर करता है।

अंजीर से हड्डियां मजबूत

सर्दी के मौसम में अंजीर का सेवन करने से कमजोरी भागती है। दरअसल, इसमें कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है।

अंजीर की तासीर

सर्दी के मौसम में अंजीर इसलिए भी खाना चाहिए, क्योंकि इसकी तासीर गर्म होती है, जो बॉडी को गर्म रखता है और कमजोरी भी दूर रहती है।

ऐसे करें सेवन

अंजीर को पानी में कम से कम 4-5 घंटे भिगोकर रखें। उसके बाद 1 गिलास दूध के साथ 1-2 अंजीर का सेवन करें।

कब करें सेवन?

दूध के साथ अंजीर का सेवन रात को करना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें कि रात को सोने से 1 घंटे पहले दूध और अंजीर खाएं।

हेल्थ की खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

आटे में मिलाएं मक्का, नहीं बढ़ेगा गंदा कोलेस्ट्रॉल