पीले दांतों न केवल दिखने में खराब लगाते हैं बल्कि दांतों को कमजोर भी बनते हैं। लंबे समय तक दांत पीले रहने से समस्या बन सकती है।
दांतों की सफाई करने के लिए आज भी बड़े बुजुर्ग सरसों के तेल का देसी नुस्खा आजमाते हैं। इसमें कुछ चीजों को मिलाकर दांतों पर मलते हैं।
अगर आप भी दांतों की अच्छे से सफाई और मोतियों की तरह दांतों को चमकाना चाहते हैं, तो सरसों के तेल में 2 चीजों को मिलाना चाहिए।
अगर ब्रश करने के बाद भी आपके दांतों का पीलापन दूर नहीं हो रहा हैं, तो हल्दी और नमक तेल में मिलाकर दांतों की सफाई करें।
आधा चम्मच सरसों का तेल लें और उसमें 1 चुटकी हल्दी और 1 चुटकी नमक डालें। अब इन तीनों को उंगलियों की मदद से मिक्स करें। इस तरह देसी मंजन बनकर तैयार हो जाएगा।
सरसों तेल, हल्दी और नमक से तैयार इस मंजन को उंगलियों या ब्रश की मदद से दांतों पर लगाएं। दांतों पर यह मंजन कुछ देर के लिए रगड़ें।
5 मिनट के बाद गुनगुने पानी से दांतों पर लगे मंजन को साफ करें और कुल्ला कर दें। इस तरह कुछ दिनों तक करने पर दांतों का पीलापन दूर हो जाएगा।