ग्रहों की मजबूती के लिए नहाने के पानी में मिलाएं ये चीजें


By Prakhar Pandey10, Feb 2024 12:43 PMnaidunia.com

ग्रहों की मजबूती

ग्रहों की मजबूती के लिए कई उपाय किए जाते है। आज हम आपको बताएंगे कि किस ग्रह की मजबूती के लिए जल में क्या मिलाकर नहाना चाहिए?

शनि देव को करें मजबूत

शनि देव को न्याय का देवता भी कहा जाता है। कमजोर शनि को कुंडली में मजबूत स्थिति में लाने के लिए नियमित रूप से नहाने का पानी में थोड़ा तिल मिलाना चाहिए।

सूर्य ग्रह

सूर्य ग्रह को ग्रहों का राजा भी कहा जाता है। अगर यह कुंडली में मजबूत स्थिति में हो तो व्यक्ति का जीवन सफलता से भरा हुआ रहता है। मजबूत सूर्य के लिए स्नान जल में लाल चंदन मिलाकर स्नान करें।

चंद्र ग्रह

अगर कुंडली में चंद्रमा कमजोर स्थिति में हो तो जल में थोड़ा सा दूध मिलाकर स्नान करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को मन का कारक माना जाता है।

बुध ग्रह

ज्योतिष के अनुसार, कुंडली में बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए जल में अपामार्ग की जड़ डालकर स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से बुध ग्रह मजबूत होता है।

मंगल ग्रह

मंगल ग्रह को मजबूत बनाने के लिए नहाने के पानी में गुड़ मिलाकर स्नान करना चाहिए। इस उपाय से मंगल ग्रह मजबूत होता है। इस ग्रह के स्वामी हनुमान जी होते है।

गुरु ग्रह

गुरु ग्रह को मजबूत करने के लिए स्नान वाले जल में हल्दी डालकर स्नान करना चाहिए। साथ ही, गुरुवार के दिन पीला वस्त्र भी धारण करना चाहिए।

शुक्र ग्रह

शुक्र ग्रह मजबूत होने पर सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होती है। कुंडली में शुक्र को मजबूत बनाने के लिए नहाने के जल में इत्र मिलाना चाहिए।

धर्म और अध्यात्म से जुड़ी खबरों को पढ़ने के लिए जुड़े रहें naidunia.com के साथ

सपने में ऐसी चीजें दिखने से जल्दी अमीर बनता है इंसान